ओडिशा: जाजपुर में मालगाड़ी से कटकर चार मजदूरों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से कम से कम चार मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मजदूरों ने भारी बारिश से बचने के लिए खड़ी हुई मालगाड़ी के नीचे शरण ली थी कि तभी अचानक मालगाड़ी चल पड़ी और मजदूरों को उसके नीचे से निकलने का मौका नहीं मिला। यह घटना ओडिशा के बालासोर जिले में भीषण रेल हादसे के पांच दिन बाद हुई, जिसमें 288 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें - तमिलनाडु: अनुसूचित जाति के सदस्यों के प्रवेश के विरोध को लेकर किया गया मंदिर सील 

संबंधित समाचार