Sanjeev Jeeva: संजीव जीवा हत्याकांड में घायल बच्ची का KGMU के ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, जानें क्या बोली मां....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के कैसरबाग स्थित एससी एसटी कोर्ट में संजीव महेश्वरी जीवा को एक शख्स ने जैसे ही गोली मारी वहां भगदड़ मच गई। गोली मारने वाले का नाम विजय यादव बताया जा रहा है। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक 18 महीने की बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची का इलाज केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बक्शी का तालाब की रहने वाली है बच्ची।

बच्ची की मां नीलम ने बताया है कि वह एक जमीनी विवाद में अपने परिवार के पक्ष में गवाही देने आई थी। इस दौरान उसकी बेटी sc-st कोर्ट के सामने बने बरामदे में जमीन पर लेटी हुई थी। तभी वहां भगदड़ मची और वह अपनी बच्ची को उठाकर भागने लगी। लेकिन बाहर आते उसने देखा कि उसके बच्ची के सीने से खून बह रहा है तब उसे जाकर पता चला कि उसकी बच्ची को गोली लगी है।

बच्ची को पहले बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर इमरजेंसी से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बच्ची का इलाज ट्रामा सेंटर में हो रहा है। बच्ची के साथ आए लोगों की माने तो चिकित्सकों ने बच्ची के सीने में गोली फंसे होने की बात बताई। हालांकि इस बात की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें:-Sanjeev Maheshwari Jeeva: शूटर संजीव जीवा की हत्या पर जानें क्या बोलीं मायावती..

संबंधित समाचार