Kichcha News: अतिक्रमण हटाने के खिलाफ तहसील में गरजी कांग्रेस, सरकार की कार्यप्रणाली पर निकाली भड़ास
किच्छा, अमृत विचार। प्रदेश सरकार पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर गरीबों के आशियाने को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने किच्छा तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ व हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश तथा रुद्रपुर-किच्छा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन शामिल हुए।
इस दौरान कांग्रेसियों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी किच्छा तहसील में एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माहरा ने कहा कि 60- 70 वर्षों से निवास कर रहे लोगों को अतिक्रमण के नाम पर प्रदेश सरकार गरीब तबके के लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है।
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा सरकार पूरे देश में गरीबों को हटाने का नारा देकर यह अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि भारत में हिटलर ने जन्म ले लिया है और उसकी आत्मा गरीबों को कुचलने में लगी हुई है। उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर की जा रही कार्रवाई की निंदा की। कहा कि देश में मोदी- शाह और अडानी- अंबानी की जोड़ी काम कर रही है और उनका गरीबों से कोई सरोकार नहीं है।
कहा कि कांग्रेस के बैनर तले प्रशासन द्वारा उजाड़े गए लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा और उत्तराखंड की भाजपा सरकार को यह अभियान बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा। कई घंटे धरना प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसियों ने उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित कर पीड़ित लोगों को बसाने तथा अतिक्रमण के नाम पर की जा रही कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बबलू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जातताया। कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
मौके पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, हरेंद्र सिंह लाडी, हाजी सरवर यार खान, नवतेज सिंह, मुक्ता सिंह, इंदु मान, पुष्कर राज जैन, डॉ. गणेश उपाध्याय, संजीव कुमार सिंह, हरीश पनेरु, मीना शर्मा, भूपेंद्र चौधरी बबलू, मेजर सिंह, सौरभ चिलाना, राजेश प्रताप सिंह, गौरव बेहड, गुलशन सिंधी, सी पी शर्मा, सुरेश पपनेजा, राजकुमार बजाज, किन्नू शुक्ला, विनोद कोरंगा, नारायण बिष्ट, नितिन फुटेला, सुनीता कश्यप, अरुण तनेजा, निर्मल सिंह हंसपाल, छोटेलाल कोली, नजाकत खान, बंटी पपनेजा, गुड्डू तिवारी, विजयपाल यादव, रामबाबू प्रधान, विजय प्रकाश यादव "लाला", फजील खान, मोहम्मद आरिफ कुरेशी, अकरम खान, इंतजार अहमद, नितिन शर्मा, जीवन जोशी, जगरूप सिंह गोल्डी, मिसवाल कुरेशी, रेखा, ओमप्रकाश दुआ, दलीप बिष्ट, जनार्दन सिंह, दुर्गेश गुप्ता, अफसार कुरैशी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Ranikhet News: व्यापारियों ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी
