मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजे बंगाल के खास किस्म के आम 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य के आम की खास किस्में भेजीं। वह कई सालों से आम भेजती रही हैं।

एक सूत्र ने बताया कि मौसमी फल भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को भी भेजा गया है। सूत्र ने कहा, "आमों को सजावटी बक्सों में भेजा गया। इन बक्सों में हिमसागर, फाजली, लंगड़ा और लक्ष्मण भोग किस्म के आम हैं।" आम की पेटियां एक-दो दिनों में नयी दिल्ली पहुंच जाएंगी। 

ये भी पढ़ें- MSP पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से किसानों को लाभकारी मूल्य मिलेगा: PM मोदी

संबंधित समाचार