रूस से यात्रियों को लेकर एअर इंडिया का विमान सैन फ्रांसिस्को पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई/सैन फ्रांसिस्को। एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण रूस के मगदान में फंसे यात्रियों को लेकर एक अन्य विमान बृहस्पतिवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया। एअर इंडिया के दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुए एक विमान को इंजन में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को रूस के सुदूर मगदान शहर में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा,  हमारे सभी यात्रियों को निकासी औपचारिकताएं पूरी करने, सहित अन्य आवश्यक मदद मुहैया कराई जा रही है। एअर इंडिया ने विमान में सवार 216 यात्रियों और 16 चालक दल के सदस्यों को उनके मूल गंतव्य सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए एक फेरी विमान भेजा था।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा,  विमान संख्या एइआई-173डी आठ जून 2023 रात 12 बजकर सात मिनट पर (स्थानीय समयानुसार) सुरक्षित सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया। बयान के अनुसार,  एअर इंडिया.. सरकारी एजेंसियों, नियामक प्राधिकरणों, हमारे कर्मचारियों तथा भागीदारों को हमारे यात्रियों को जल्द से जल्द सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के हमारे प्रयासों और मगदान (रूस) में रुकने के दौरान उनका ध्यान रखने के लिए शुक्रिया अदा करती है।

ये भी पढे़ं- उगाही एवं रिश्वत मामला: समीर वानखेड़े को HC से मिली बड़ी राहत, दो हफ़्तों तक गिरफ्तार नहीं कर सकेगी CBI

संबंधित समाचार