रायबरेली : गंगा में डूबे युवकों को खोजने में लगा दी थी जान की बाजी, एसपी ने पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली । ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए दो युवकों के डूब जाने के बाद उन्हें खोजने में अहम भूमिका निभाने वाले छह स्थानीय गोताखोरों को एसपी अलोक प्रियदर्शी ने सराहा है। एसपी ने उनके मानवीय भाव और संवेदनाओं की सराहना की है। एसपी ने उन्हें पुरस्कार स्वरूप नगद राशि और प्रशस्ति पत्र दिया है।

ज्ञात हो कि ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गेगासों घाट पर गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के दो युवक डूब गए थे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गई थी। सूचना पाकर स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और तत्काल गंगा नदी में डूबे हुए लोगों की खोज करने के लिए कूद गए। जिसमें एक युवक के शव को उसी दिन तथा दूसरे युवक के शव को दूसरे दिन गंगा नदी से बरामद किया गया था।

इस काम में महती भूमिका निभाने वाले गेगासों निवासी मायाराम ,अंकित कुमार ,शिवम कुमार, शिवपुरी निवासी कल्लू ,रालपुर निवासी राम बख्श सिंह और गेगासो निवासी राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने गुरुवार को अपने कार्यालय बुलाया और उनके द्वारा घटना में दिखाई गई मानवता तथा निस्वार्थ मानवीय कर्तव्य की जमकर सराहना की।

एसपी ने उन्हें नगद राशि और प्रशस्ति पत्र दिया है। साथ ही पुलिस मित्र का प्रमाण पत्र देने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक सरेनी को दिया है।

ये भी पढ़ें - रायबरेली : जमीनी विवाद में लाठी डंडों से पीटकर हुई थी योगेंद्र की हत्या, एक गिरफ्तार, तीन फरार

संबंधित समाचार