हल्द्वानी: कल निकलेगी आरटीई की प्रवेश लॉटरी, शनिवार से निजी विद्यालयों में प्रवेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शिक्षा अधिकार अधिनिमय के तहत चयनित बच्चों की प्रवेश की लॉटरी शुक्रवार को निकलेगी। शनिवार को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में इसकी सूची चस्पा की जाएगी।

हल्द्वानी में करीब 4 हजार विद्यार्थी आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके हैं। प्रपत्रों की जांच और अर्हता की पुष्टि में कम संख्या में होने के कारण पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि 5 जून तक कर दिया गया था। पूर्व में यह 29 मई तक थी।

12 से 24 जून तक चयनित विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूल में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं। सरकार इन प्रवेशित बच्चों की फीस का वहन करती है।

शिक्षा अधिकार अधिनिमय के तहत पहली से आठवीं तक की पढ़ाई इन्हें मुफ्त में दी जाती है। 26 से 30 जून तक निजी विद्यालय प्रवेशित बच्चों की सूची पोर्टल पर अपलोड करना शुरू करेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश की लॉटरी शुक्रवार को निकलेगी। इसके बाद चयनित बच्चों को प्राइवेट स्कूल में प्रवेश मिलना शुरू होगा।

 

 

संबंधित समाचार