लखनऊ : निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा में संविदा कर्मचारी संघ ने बुलंद की आवाज, कहा- ठेके पर नौकरी देना बंद करे सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अटेवा (ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष और नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशनर स्कीम (NATIONAL MOVEMENT FOR OLD PENSION SCHEME)(NMOPS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु द्वारा चलाए जा रहे निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा आज राजधानी पहुंची। इस दौरान निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा का डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान संविदा कर्मचारी संघ द्वारा भव्य स्वागत वृंदावन स्थित एपेक्स ट्रामा सेंटर में किया गया ।

दरअसल, निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा आज राजधानी पहुंची। राजधानी में लखनऊ विश्वविद्यालय समेत अन्य स्थानों से निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा का कारवां गुजरा। इसी दौरान यह यात्रा वृंदावन स्थित एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंची। जहां पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशनर स्कीम (NMOPS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु का डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर देकर हौसला बढ़ाने का काम किया।

इस अवसर पर संघ के महामंत्री सच्चिता नन्द मिश्रा ने कहा की सेवाओं का निजीकरण ही आउटसोर्स व्यवस्था है पहले सरकारी नौकरी युवाओं को दी जाती थी अब तो युवाओं को अल्प वेतन अल्प अवधि की नौकरी सरकार ठेके पर दे रही है यह प्रथा बंद हो । उपाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव से पहले सरकार आउटसोर्सिंग व्यवस्था में बदलाव करे वरना युवा वर्ग का आक्रोश अब बढ़ता जा रहा है । संस्थान के टीम में  सच्चिता नन्द मिश्रा , अनुज यादव , अमित कुमार शर्मा , राघवेंद्र , त्रिभुवन यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Sanjeev Jeeva: संजीव जीवा हत्याकांड में घायल बच्ची का KGMU के ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, जानें क्या बोली मां....

संबंधित समाचार