संत कबीर नगर : अण्डरपास संघर्ष मोर्चा कल डीएम को सौंपेगा रेलमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, संत कबीर नगर । अण्डरपास संघर्ष मोर्चा स्टेशनपुरवा द्वारा शुक्रवार को दिन में 10 बजे रेलमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संत कबीर नगर को सौंपेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मोर्चा के अध्यक्ष जय प्रकाश ओझा ने बताया कि पिछले रविवार को तीन घंटे तक त्रिपाठी मार्केट और तितौवा रेलवे क्रासिंग पर मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा राहगीरों से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। इस अभियान में लगभग तीन हजार लोगों ने हस्ताक्षर बनाकर मोर्चा के संघर्ष को समर्थन दिया था। जन भागीदारी सुनिश्चित कराने के बाद सभी तीन हजार लोगों के हस्ताक्षर के साथ रेलमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संत कबीर नगर को सौंपा जाएगा।

जय प्रकाश ओझा ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम को विभिन्न राजनैतिक दलों के बड़े पदाधिकारियों ने भी अपना समर्थन देने की मंशा जाहिर करते हुए ज्ञापन कार्यक्रम में मौजूद रहने का आश्वासन दिया है। यह लड़ाई आम जनमानस को रोज होने वाली पीड़ा की है। ऐसे में इस आन्दोलन में सभी महानुभावों का हृदय से स्वागत है। उन्होंने मोर्चा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से शुक्रवार को दिन में 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचने का आह्वान किया है। जिससे आन्दोलन को मजबूती प्रदान कराई जा सके।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : मुख्यमंत्री से मिले भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा

संबंधित समाचार