Bigg Boss OTT 2 : 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का एंथम सॉन्ग रिलीज, इस बार कौन होगा असली बॉस?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रियालिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का एंथम सॉन्ग रिलीज हो गया है। वर्ष 2022 में बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। लेकिन इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान होस्ट करेंगे।

 इस शो का एंथम सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के एंथम को मशहूर रैपर रफ्तार ने गाया है। एंथम सॉन्ग को उन्होंने ही लिखा है और कंपोज किया है। रफ्तार की झलक भी 'बिग बॉस ओटीटी 2' एंथम में देखने को मिली है।

 सलमान खान और रफ्तार की जुगलबंदी काफी जम रही है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' 17 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।इस बार इसकी टैगलाइन है, 'किसकी लगेगी, किसकी बचेगी है आपके पावर में, क्योंकि इस बार जनता है असली बॉस।'

ये भी पढ़ें:- शाहरुख खान की 'Pathaan' अब रूस में करेगी धमाका, 3,000 से अधिक स्क्रीनिंग पर होगी रिलीज

संबंधित समाचार