Khatima News : लोगों ने जल संस्थान पर दूषित पेयजल आपूर्ति करने का लगाया आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। शहर के लोगों ने नगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई है। शुक्रवार को अनेक ग्रामीण जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने शुद्ध पेयजल आपूर्ति न होने का आरोप लगाते हुए ईई अजय कुमार से दूरभाष पर वार्ता की। इसके बाद उन्होंने जेई कमल जोशी को समस्या से अवगत कराया। 

आरोप लगाया कि क्षेत्र के लागों को कुछ दिनों से दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। इस दौरान जेई ने समस्या के कारण को जांचते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भुवन जोशी, किशोर जोशी, विमला बिष्ट, महेश राणा, प्रेमा महर, सूरज धामी, नरेन्द्र खोलिया, प्रकाश शर्मा, हरेन्द्र सिहं, सगीता राणा, मजीत सिह, रमेश चन्द्र आदि थे।

संबंधित समाचार