बगैर कार्रवाई किए अवैध शराब छोड़ने मामले में चार पुलिस कर्मचारी निलंबित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के मालथौन थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से परिवहन की जा रही शराब को पकड़ने के बाद बगैर कार्रवाई किए छोड़ने के मामला में मालथौन थाना प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने मालथौन थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया, आरक्षक राजू सिकरवार, भीकम जाटव और कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुशील चौहान को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार एसडीओपी खुरई ने मामले की जांच की।

जांच में सामने आया कि 22 और 23 मई की रात थाना मालथौन क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन संबंधी सूचना को आरक्षक राजू सिकरवार, आरक्षक भीकम जाटव, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुशील चौहान और निरीक्षक शकुंतला बामनिया ने सांठगांठ कर दुराशयपूर्वक व भ्रष्ट प्रयोजन से वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान नहीं लाया गया।

साथ ही अवैध शराब परिवहन संबंधी गतिविधि में संलिप्त कथित अपराधी तत्वों, अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों और परिवहन किए जा रहे माल को बचाने के एवज में अवैध धन राशि की मांग की। उक्त राशि नकद और ऑनलाइन ली गई और नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई।

प्राथमिक जांच में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत सामने आने पर एसपी ने चारो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर रक्षित केन्द्र संबद्ध किया है। निलंबित कर्मचारियों को नियमानुसार निलंबन भत्ता देय होगा। निलंबित कर्मचारी लाइन की प्रत्येक गणना में उपस्थित होंगे और बिना अनुमति निलंबन मुख्यालय नहीं छोडेंगे। 

ये भी पढ़ें : प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल ने कारोबार को सुगम बनाया, सरकारी सेवाओं को घर-घर पहुंचाया: अमित सशाह 

संबंधित समाचार