Jalaun News : दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भेजी 50 हजार की आर्थिक मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भेजी 50 हजार की आर्थिक मदद।

जालौन में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 50 हजार की आर्थिक मदद भेजी। सपा जिलाध्यक्ष एवं प्रमुखजनों ने जाकर धनराशि सौंपी।

जालौन, अमृत विचार। एट थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता के घर शुक्रवार को सपा के नेता पहुंच गए। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद भेजी है इसे स्वीकार कीजिए। मां के हाथों में धनराशि सौंपी और भरोसा दिया कि वह हर सम्भव मदद को तैयार है। न्याय दिलाने की लड़ाई में आपके साथ है।  

बीते दिनों एट क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस द्वारा पीड़ित का मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने समझौते का  दबाव बनाया, साथ ही पीड़िता के पिता को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आत्म हत्या कर ली थी। इस घटना पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कर भाजपा सरकार पर हमला बोला था। आज उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए 50 हजार की आर्थिक मदद भेजी।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपरज गुर्जर पार्टी के वरिष्ठजनों पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित आदि के साथ पीड़िता के घर पहुंचे। इस दौरान पचास हजार रुपए नगद पीड़ित परिवार को दिये। इसके साथ ही नेताओं ने कहा कि वह अकेली नहीं है पूरी समाजवादी पार्टी उनके साथ है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेपटरी है।

दुष्कर्म पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नही  होना ये दर्शाता है कि इस सरकार में बेटियों की इज्जत महफूज नहीं है। एसएचओ व हल्का इंचार्ज पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस मौके पर जमालुद्दीन, जीवन बाल्मीक, महेंद्र कठेरिया, रिंकू जैन सैफी हक ऋषभ यादव आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार