बदायूं: नायब तहसीलदार के पक्ष में राजस्व महासंघ, कार्य बहिष्कार करके दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। गुरुवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार ने अपनी कार से बाइक सवार को टक्कर मारी थी। बाइक सवार युवक का हाथ टूट गया था। युवक के भाई की तहरीर पर नायब तहसीलदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

नायब तहसीलदार ने कोतवाली सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक पर मारपीट करने का आरोप लगाया। जिसके चलते उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ नायब तहसीलदार के पक्ष में आया है। शुक्रवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल, अमीन आदि ने तहसीलों में कार्य बहिष्कार करके धरना-प्रदर्शन हुआ।  धरना-प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के विभिन्न घटकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।…

यह भी पढ़ें- बदायूं: नशे में धुत्त होकर कार दौड़ा रहे नायब तहसीलदार ने बाइक को रौंदा, जमकर हंगामा

संबंधित समाचार