Love Jihad in Uttarakhand: 50 फीसदी बढ़े लड़कियों को बहलाकर ले जाने के मामले, सीएम धामी ने दिये सख्त निर्देश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में विशेष समुदाय के लड़कों की ओर से लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है। जिनमें अधिकतर मामले नाबालिक लड़कियों के अपहरण से जुड़े हैं। 

वर्ष 2023 के केवल पांच महीनों में 48 मुकदमें दर्ज किये गये हैं। इस साल का औसत हर माह 10 है। जबकि बीते साल में 76 मामले दर्ज हुए थे। इनमें पॉक्सो एक्ट के तहत भी आरोपियों पर कार्यवाही के मामले दर्ज हैं।

बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस अधिकारियों व इंटेलीजेंस अफसरों को सख्त निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाये जायें। 

जिसके बाद उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था भी एक बड़ी चुनौती है।  पुलिस के आंकड़े भी इस स्थिति को बयां कर रहे हैं। ये मामले ज्यादातर अपहरण और पॉक्सो में दर्ज किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Haldwani News: खानचंद मार्केट में पहले तल पर बन रहा होटल होगा ध्वस्त, जिला विकास प्राधिकरण ने जारी किये आदेश

संबंधित समाचार