सीतापुर: अखिलेश यादव के सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं के साथ की धक्का-मुक्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सुरक्षाकर्मियों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की। ज्ञातव्य हो कि सपा के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को मिश्रिख में आयोजित किया जा रहा है जिसमें पहले दिन का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

अखिलेश यादव की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे सुरक्षाकर्मी कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के चक्कर में उनसे धक्का-मुक्की कर बैठे। शिविर के पहले दिन अखिलेश यादव ने मिश्रिख पहुंचकर चक्रतीर्थ और मां ललिता देवी मंदिर समेत कई मंदिरों में माथा टेका और पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया तथा नैमिष से असुरों के संघार का संकल्प लेकर कार्यकर्ताओं को 2024 के चुनाव के लिए जुट जाने का मंत्र दिया। शनिवार को शिविर के दूसरे दिन अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और रथ यात्रा निकालकर लोगों का अभिवादन भी स्वीकार करेंगे।

यह भी पढ़ें:-UP IAS Transfer: यूपी में कई आईएएस अफसरों के हुए तबादले, नेहा शर्मा को मिली गोंडा की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार