Unnao News : पुरानी हवेली तोड़ते समय मजदूर नीचे गिरा, सरिया शरीर में घुसकर हुई आरपार, जानें- फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

उन्नाव में पुरानी हवेली तोड़ते समय मजदूर नीचे गिर गया।

उन्नाव के बांगरमऊ नगर के मोहल्ला किला शाहजी में पुरानी हवेली तोड़ते समय मजदूर नीचे गिर गया। मजदूर के सरिया शरीर में घुसकर आरपार हो गई।

उन्नाव, अमृत विचार। बांगरमऊ नगर के मोहल्ला किला शाहजी स्थित एक पुरानी हवेली को  तोड़ते समय मजदूर अचानक छत से नीचे आ गिरा। हादसे में नीचे पड़ी सरिया मजदूर के निचले हिस्से में घुसकर आर पार हो गई। आनन-फानन उसे लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने  आपरेशन कर शरीर से सरिया निकाली। अब मजदूर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बांगरमऊ नगर के मोहल्ला किला शाहजी में डा. अनूप अग्रवाल की पुरानी हवेली है। वर्तमान में वे लखनऊ में रहते हैं। करीब एक माह से इस जर्जर हवेली को तोड़ने का काम चल रहा है। रविवार सुबह फतेहपुर चौरासी थानांतर्गत गांव लबानी निवासी राजेन्द्र पुत्र मोहन समेत आधा दर्जन मजदूर हवेली के एक कमरे की छत तोड़ रहे थे। तभी अचानक राजेन्द्र नीचे आंगन में आड़ी तिरछी पड़ी सरियों पर आ गिरा।

जिससे वहां पड़ी एक सरिया राजेन्द्र के शरीर को चीर कर दूसरी ओर निकल गई। यह देख मजदूरों में कोहराम मच गया। आनन-फानन मजदूर को लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने करीब 5 फुट लंबी सरिया को पहले कटर से काटा फिर आपरेशन कर सरिया उसके शरीर से बाहर निकाली। अब मजदूर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव जिले में नहीं मिला न्याय तो परिवार पहुंचा लखनऊ, विधानसभा के बाहर दिया धरना

संबंधित समाचार