Hamirpur News : छत पर सो रहा युवक नीचे गिरा, इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में छत से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत।

हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिजवाही गांव में छत में सो रहा युवक नींद में नीचे गिरकर घायल हो गया, जिला अस्पताल बांदा में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

हमीरपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के सिजवाही गांव में छत में सो रहा युवक नींद में नीचे गिरकर घायल हो गया। जिला अस्पताल बांदा में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

सिजवाही निवासी राकेश कुमार वर्मा (20) पुत्र शिवप्रकाश घर की छत पर सो रहा था, नींद के कारण छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन जिला अस्पताल बांदा ले गए जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था।परिजनों के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता था। इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है। पूर्व ग्राम प्रधान कृष्ण बिहारी सिंह ने बताया कि परिवार चलाने में युवक की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

यह भी पढ़ें- Hamirpur News : बेटे के साथ लौट रही मां के साथ हुई टप्पेबाजी, बैंक से निकाले थे एक लाख रुपये

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका