राजस्थान में सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं: वसुंधरा राजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में जंगलराज होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं है, तो फिर आम आदमी की सुरक्षा का जिम्मा कौन उठाएगा। राजे बारां में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा की गोली मारकर हत्या कर देने की घटना पर सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि राज्य में जिस पार्टी की सरकार है उसी के नगर अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

उन्होंने कहा कि इससे हर कोई स्तब्ध है, सरकार मौन है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब राजस्थान में सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं है, तो फिर आम आदमी की सुरक्षा का जिम्मा कौन उठाएगा। आखिर कब तक यह सरकार प्रदेश के जंगलराज पर अपने थोथे दावों का मुखौटा लगाकर घूमेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जिंदा है तो जिंदा होने का एहसास कराएं। उधर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के नगर अध्यक्ष को कांग्रेस के व्यक्ति द्वारा गोली मार दिया जाना समाज को स्तब्ध, आतंकित और उद्वेलित करती वारदात है। 

उन्होंने गौरव शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सामने सवाल है कि अपराध रोकने में इतनी नाकामियों के बावजूद गृह मंत्रालय में बदलाव क्यों नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल है कि क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्तमान स्थिति के लिए स्वयं को जिम्मेदार नहीं मानते। उन्होंने कहा कि जनता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार यहां तक कि कांग्रेस के सदस्य भी इसका जवाब चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि बारां में जमीन के मामले में कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा को गत सात जून को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया । शर्मा ने एक दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले में आरोपी राजेंद्र मीणा एवं उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। 

ये भी पढे़ं- छात्रों की कलात्मक क्षमताओं का पता लगाने के लिए बनाया स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने मंच : आतिशी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म