आज का राशिफल। 11 जून, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आपका दिन काफी तनाव भरा रहने वाला है। आय के बजाय व्यय ज्यादा होगा। कारोबार में लाभ के बावजूद मन अशांत रहेगा। परिजनों के साथ अनबन और मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे।

वृष

आज उच्च पदासीन लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता का माहौल रहेगा। नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा समय है। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। बड़े भाई-बहन आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन

आज जॉब में टार्गेट पूरा करने में कठिनाई का अनुभव होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

कर्क

आज सकारात्मक प्रवृत्ति के लोग धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का समर्थन प्राप्त होगा। बुद्धिमान लोगों की संगत में रहेंगे। रिश्तों के बीच अहं भावना न आने दें। अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

सिंह

आज व्यापार में धीमापन होने से थोड़े चिंतित हो सकते हैं। किसी पुरानी घटना को लेकर मन व्यथित हो सकता है। परिवार में थोड़ी अशांति जैसा माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में अड़चन आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

कन्या

आज सहयोगियों की मदद से आपको धन लाभ होगा। व्यापार में बड़े अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। दूसरों की मदद करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। दांपत्य संबंधों में प्रेम भाव बढ़ेगा। आय में निरंतरता बनी रहेगी।

तुला

आज पुराना ऋण चुकाने में आसानी होगी। करियर को लेकर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएंगे। उच्च पद मिलने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक

आज व्यापार में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। आपके आत्मसम्मान और स्वाभिमानी स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। बुद्धि का प्रयोग करने से आपके काम बनेंगे। मीडिया और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।

धनु

आज आय के साथ-साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखने का प्रयास करें। आपके कुछ आवश्यक काम छूट सकते हैं। हृदय रोगियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

मकर

आज नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। संतान के प्रति आप काफी जिम्मेदार रहेंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। महत्वपूर्ण मुद्दे पर आप विचार-विमर्श करेंगे। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

कुंभ

आज सभी काम अपनी निगरानी में करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। पुत्री के विवाह की चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई का ध्यान रखना चाहिए। आर्थिक प्रगति होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन

आज कर्मचारियों के साथ मतभेद दूर होंगे। मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। व्यापारी अपने प्रोडक्ट की बेहतरीन मार्केटिंग करेंगे जिससे बिक्री में वृद्धि होगी। अपनी प्रतिभा का कुशल प्रयोग कर पाएंगे।