रुद्रपुर: 1591 महिला-पुरुष अभ्यर्थियों ने छोड़ी वन दरोगा की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ऊधमसिंह नगर में वन दरोगा की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए रुद्रपुर में 8 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। यहां पंजीकृत 3168 अभ्यर्थियों में से 1577 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1591 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

वहीं परीक्षा के दौरान नकल आदि रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था।
रविवार को रुद्रपुर के परीक्षा केंद्रों में वन दरोगा महिला और पुरुष की परीक्षा सुबह 11 बजे से एक बजे तक आयोजित हुई। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पंजीकृत 312 अभ्यर्थियों में से 158 ने परीक्षा दी, जबकि 154 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह जनता इंटर कालेज में पंजीकृत 480 में से 227 ने परीक्षा दी, जबकि 253 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

एएनझा राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 456 में से 232 ने परीक्षा दी, जबकि 224 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजलपुर महरौला में पंजीकृत 312 में से 158 ने परीक्षा दी, जबकि 154 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
भंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी में पंजीकृत 480 में से 218 ने परीक्षा दी, जबकि 262 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आरएएन पब्लिक स्कूल भूरारानी में 336 में से 159 ने परीक्षा दी, जबकि 177 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जेसीस पब्लिक स्कूल भूरारानी में पंजीकृत 312 में से 173 ने परीक्षा दी, जबकि 139 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कालोनी में पंजीकृत 480 अभ्यर्थियों में से 252 ने परीक्षा दी, जबकि 228 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।

संबंधित समाचार