दिल्ली: बुराड़ी में तिपहिया वाहन के भीतर 13 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार

दिल्ली: बुराड़ी में तिपहिया वाहन के भीतर 13 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सुनसान जगह पर एक मालवाहक तिपहिया वाहन के अंदर 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने स्कूल के स्तर पर ही पढ़ाई छोड़ दी थी और वह तिपहिया वाहन (ऑटो) चलाता है।

ये भी पढ़ें - मेरा जो विश्वास और वादा है उस पर न में पहले पीछे हटा न अब हटने वाला हूँ : सचिन पायल

उसने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी आयु सत्यापित जा रही है। पुलिस के अनुसार, बलात्कार की यह घटना आठ जून को अपराह्न करीब साढ़े सात बजे हुई थी। उसने बताया कि पीड़िता अपनी सहेली के साथ पैदल घर जा रही थी, जिस दौरान वे दोनों आरोपी के वाहन में सवार हुई थीं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की सहेली आरोपी से परिचित थी।

उसने बताया कि आरोपी, पीड़िता की सहेली को उसके घर छोड़ने के बाद उसे शक्ति एन्क्लेव के अजीत विहार में एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां वाहन के अंदर उसके (पीड़िता के) साथ बलात्कार किया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी), तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि किशोरी की ‘काउंसलिंग’ की जा रही है और उसकी मेडिकल जांच भी की गई है। पुलिस ने बताया कि वाहन को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें - सड़क दुर्घटना के बाद अभनेत्री रूबीना ने कहा- ठीक है सब कुछ