सड़क दुर्घटना के बाद अभिनेत्री रूबीना ने कहा- ठीक है सब कुछ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सड़क दुर्घटना का शिकार होने के एक दिन बाद टीवी अभिनेत्री रूबीना दिलैक ने रविवार को कहा कि वह ठीक हैं और ''लापरवाह'' ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। रूबीना के पति अभिनेता अभिनव शुक्ला ने शनिवार को उनके सड़क दुर्घटना में शिकार होने की जानकारी ट्विटर पर साझा की थी। अभिनेत्री की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। रूबीना ने ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें - जनता का विश्वास मेरे लिए ‘सबसे बड़ी पूंजी’, अपनी मांगों से पीछे नहीं हटूंगा: सचिन पायलट

रूबीना ने ट्वीट किया, ‘‘ दुर्घटना की वजह से मेरे सिर और कमर में चोट आई है, जिसकी वजह से मैं सदमें थी, लेकिन हमने चिकित्सा जांच करवाई और अब सब कुछ ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है। लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी है। लेकिन नुकसान हो चुका है, मैं आप सभी लोगों से सड़क पर ध्यान से गाड़ी चलाने का आग्रह करती हूं। नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, इसलिए उनका पालन करें। ’’ 

ये भी पढ़ें - कर्नाटक: कांग्रेस की पहली चुनावी गारंटी लागू, महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त कर सकती हैं यात्रा

संबंधित समाचार