आतंकवादी संगठन खालिस्तान के दो सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो सदस्यों को यहां गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान इंद्रजीत सिंह और जसपाल सिंह के …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो सदस्यों को यहां गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान इंद्रजीत सिंह और जसपाल सिंह के रूप में की गयी है। दोनों पंजाब के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने पंजाब के मोगा जिला स्थित जिला कलेक्‍ट्रेट पर स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर खालिस्तानी झंडा फहराया था और तिरंगे को अपमानित किया था। ये लोग प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से भी जुड़े हैं।

संबंधित समाचार