लखनऊ : महिला के गले से चेन छीन बाइक सवार फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गोमतीनगर क्षेत्र अन्तर्गत विराट मार्केट के समीप शनिवार शाम बाइक सवार लुटेरो ने झप्पटा मार एक महिला के गले से सोने की चेन खींच ली। इसके बाद लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। महिला की लिखित शिकायत पर गोमतीनगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विराट खंड, गोमतीनगर निवासी शीलम सिंह शनिवार शाम 4:15 बजे घर से खरीदारी करने विराट मार्केट जा रही थी। इसी बीच पीछे से आए दो बाइक सवार लुटेरों ने झप्पटा मार उनके गले से सोने की चेन छीन फरार हो गए। पीड़िता के शोर मचाने पर राहगीरों ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह हाथ न आए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। जिसके बाद पीड़िता की लिखित शिकायत पर गोमतीनगर पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : बकाया मांगने पर रिश्तेदारों ने किया हमला

संबंधित समाचार