लखनऊ : पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
लखनऊ, अमृत विचार। गुड़म्बा थानाक्षेत्र अन्तर्गत गोयत्रीपुरवा कपासी गांव में पुरानी रंजियश के चलते दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने गुड़म्बा थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दायर कर पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
गोयत्रीपुरवा कपासी गांव निवासी शिवचरन ने बताया कि पड़ोसी फूलचंद से उनका विवाद चल रहा है। गत 30 अप्रैल को पीड़ित अपने घर पर मौजूद था। तभी फूलचंद अपने परिवारिक सदस्य दिनेश, अजय, सोनू और दिलीप को लेकर उसे घर में घुस आया। पीड़ित ने बताया कि जान से मारने की नीयत से आरोपितों ने उसे पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान आरोपितों ने पीड़ित के परिवारिक सदस्यों को भी बुरी तरह से पीटा। इस बीच आरोपितों ने वजनदार हथियार से उसके सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद आरोपित पीड़ित को मरणासन्न हालतम में जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। हालांकि, पीड़ित ने गुड़म्बा थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दायर कर पांच लोगों के खिलाफ गुड़म्बा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक नितिश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : महिला के गले से चेन छीन बाइक सवार फरार
