मोदी प्रधानमंत्री ना बनते तो 9 वर्षो में देश की क्या स्थिति होती, लखनऊ में बोले मनोज तिवारी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

टि्वटर फेसबुक इंस्टाग्राम के माध्यम से सरकार के उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं

लखनऊ/अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को डीएवी कॉलेज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना , क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा व लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार के 9 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत किया।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लखनऊ के सांसद राजनाथ ने नौ वर्षों में जो कार्य किए हैं आप कल्पना कीजिए मोदी प्रधानमंत्री ना बनते तो देश की क्या स्थिति होती। प्रधानमंत्री ने देश को मजबूत करने के लिए दिन रात लगातार कार्य कर रहे हैं,उन्होंने लोगों से मोदी को मजबूत करने के लिए आह्वान किया। विपक्षी पार्टी के नेता हमारे लिए कहते हैं कि यह नरेंद्र मोदी के लिए काम कर रहे हैं, यह पहचान हमारी सबसे बड़ी पहचान है। 

उन्होंने कहा वह क्षण देश के लिए कितना बड़ा हो गया था जब राजनाथ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे नरेंद्र मोदी का हाथ पकड़कर देश के सामने लाए और कहा नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होंगे। मनोज तिवारी ने कहा, जब मैं जापान के एयरपोर्ट पर गया भारत का पासपोर्ट देखकर बोलता है कि आप आ जाओ आप भारत के हो। रूस यूक्रेन युद्ध में छात्रों की बसों पर भारत का तिरंगा देखकर रूस और यूक्रेन के सैनिक अपनी बंदूक और तोप का मुंह नीचे कर लेते थे। पाकिस्तान के लोगों को निकलने के लिए बस पर तिरंगा लगाना पड़ा था। 

मनोज तिवारी ने लोगों से टि्वटर फेसबुक इंस्टाग्राम के माध्यम से सरकार के उपलब्धियों को प्रचार प्रसार करने के लिए कहा। मनोज तिवारी ने कहा लोकतंत्र के महासमर में भारत की तैयारी है सेवक बनके खड़े हैं मोदी अब जनता की बारी है गीत गुनगुनाया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा मोदी जिस दिन से प्रधानमंत्री बने हैं उन्होंने देश की सेवा नहीं पूजा की है। 

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। 2014 के पहले लोगों की प्रति व्यक्ति आय 80000 थी जो अब बढ़कर 170000 हो गई। 50000 करोड़ से ज्यादा का विदेशी मुद्रा भंडार है। भारत की अर्थव्यवस्था 10 में से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी भारत का स्थान ऊंचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 15 हजार से ज्यादा है सैलरी तो भी अधिक पेंशन के लिए पात्र, EPFO ने संशय से उठाया पर्दा, कहा- जल्द करें आवेदन

संबंधित समाचार