अयोध्या: तापमान बढ़ने के साथ ही लड़खड़ाने लगी आपूर्ति, आठ घंटे की हो रही रोस्टिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, सोहावल, अयोध्या। मौसम का तापमान बढ़ने के साथ विद्युत उपकेंद्र सोहावल की आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ाने लगी है। नियमित 6 से 8 घंटे की रोस्टिंग के बाद भी बचे समय में आपूर्ति विभाग नहीं कर पाता है। इसके पीछे कई दशक पहले बिछाई गई जर्जर पारेषण लाइन को जिम्मेदार माना जाता है। जिनके तार और इंसुलेटर ओवरलोड और तापक्रम बढ़ने के बाद ज़वाब देने लगते है। प्रतिदिन इन टूटे तार और फुंक रही बड़ी बड़ी केबलों को ठीक करने में कई घंटे फीडरों की आपूर्ति ठप कर दी जाती है। थोड़ी सी हवा ने रफ्तार पकड़ी या बरसात होने की उम्मीद होते ही पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप कर दी जाती है। 

मंगलसी, चिर्रा, रौनाही, आरएल, रेलवे और सुचित्तागंज नगर पंचायत को मिलाकर आधा दर्जन फीडरो से जुड़े हजारों गांव उपकेंद्र से रोशन है। गोड़वा कुमारगंज  बीकापुर भी इस उपकेंद्र से जुड़ा है। केबिल जलने की तीन घटना सहित गलकर तार टूटने की कुछ घटनाएं अब तक सामने आई है। गत माह की तुलना में इस माह  देखरेख होने के कारण ओवरलोड में आपूर्ति शेड्यूल से कुछ कम हुई है लेकिन ज्यादा अंतर नही आया। अवर अभियंता अशोक सिंह कहते है सुबह शाम मिला कर करीब 6 घंटे की रोस्टिंग चल रही है। जर्जर पारेषण लाइन और संसाधनों की कमी कभी कभी आपूर्ति में बाधा डालती है। 

पूराबाजार में तीन दिन में फुंके दो ट्रांसफॉर्मर
 
गर्मी में ओवरलोड से दो ट्रांसफार्मर तीन दिनों से फुंके हैं। जिससे चलते 2 गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के अंतर्गत स्थित खनुवावां में विनोद यादव के घर पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को जल गया। भूपेंद्र पांडे ,विनोद यादव कहते हैं कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुआ इतनी भीषण गर्मी में विद्युत का ना होना बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है। 3 दिन पहले सरोवर गांव में लगा ट्रांसफार्मर भी जल गया है और अभी तक ठीक नहीं किया गया। अवर अभियंता रसूलाबाद राकेश प्रसाद बताते हैं कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलते ही उसको बनवाने के लिए भेजा गया लेकिन इस समय समय से ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहा है। मिलते ही तुरंत गांव में लगवा दिया जाएगा।


ये भी पढ़ें:- प्रतापगढ़ और देवरिया जाएंगे CM योगी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी रहेंगे मौजूद

संबंधित समाचार