टिहरी: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे में डॉक्टर की कार पलटकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोग घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिहरी, अमृत विचार। देहरादून से एक कार उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कंडीसौड़ के पास सुनारगावं में कार पलट गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में दो महिलायें समेत 4 लोग सवार थे। महिलायें पेशे से डॉक्टर हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना छाम पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम पहुंचाया गया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया। प्रभारी थाना निरीक्षक छाम प्रदीप पंत ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार ये लोग देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे, जिनकी कार सुनारगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिन्हें एक 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। 

डॉ सविता चौधरी व डॉ प्रिया त्यागी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उत्तरकाशी में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। कार डॉ प्रिया त्यागी चला रही थी। सभी घायलों की हालत खतरे से बहार बताई जा रही। वाहन को हाइड्रा मशीन के सहारे हाईवे से साइड कर दिया गया।

4 लोग घायल

- डॉ सविता चौधरी (35) निवासी देहरादून 

-डॉ प्रिया त्यागी (35) निवासी अधोईवाला देहरादून 

-अभय अधोईवाला देहरादून 

-सविता त्यागी अधोईवाला देहरादून

 

 

संबंधित समाचार