आईओए की चार जुलाई को डब्ल्यूएफआई के चुनाव कराने की योजना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईओए को डब्ल्यूएफआई की कार्यकारी परिषद के चुनाव कराने के लिए कदम उठाने होंगे और डब्ल्यूएफआई के चुनावों के लिए हमें आपको निर्वाचन अधिकारी नियक्त करने की खुशी है

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफए) के चुनाव चार जुलाई को चुनाव  कराने की योजना बनाई है और इसके लिए जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। डब्ल्यूएफआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) में चुनाव कराए जाएंगे। 

आईओए ने न्यायमूर्ति मित्तल कुमार को लिखे पत्र में कहा, आईओए को डब्ल्यूएफआई की कार्यकारी परिषद के चुनाव कराने के लिए कदम उठाने होंगे और डब्ल्यूएफआई के चुनावों के लिए हमें आपको निर्वाचन अधिकारी नियक्त करने की खुशी है। आप चुनाव कराने में अपनी मदद करने के लिए एक सहायक निर्वाचन अधिकारी और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति पर विचार कर सकते हैं।

 पत्र के अनुसार, चुनाव डब्ल्यूएफआई की विशेष आम बैठक में कराए जाने हैं जो चार जुलाई को बुलाई गई है और इसी के अनुसार चुनाव का कार्यक्रम तैयार करना होगा।  इसमें कहा गया, हम आपकी ओर से पद की स्वीकृति की पुष्टि और चार जुलाई को डब्ल्यूएफआई के चुनावों को लेकर उत्सुक हैं।

सूत्रों ने हालांकि कहा कि न्यायमूर्ति मित्तल कुमार स्वयं एसजीएम और चुनावों की तारीख पर फैसला कर सकते हैं और यह उन पर निर्भर करता है कि वह चार जुलाई को चुनाव कराएं या इसके कुछ दिन बाद। आईओए ने खेल मंत्रालय के निर्देश पर महासंघ के दैनिक कार्यों के संचालन के लिए 27 अप्रैल को तीन सदस्यीय तदर्थ समिति गठित की थी और दो सदस्यों के नाम की घोषणा की थी। 

ये भी पढ़ें :  WTC Final : ट्रेविस हेड बने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बोले- भारत के खिलाफ मेरा प्रदर्शन कड़ी मेहनत का फल

संबंधित समाचार