Etawah: मंदबुद्धि दूल्हे से शादी करने से दुल्हन ने किया इंकार, बिन दुल्हन के लौटी बारात, चर्चाओं का बाजार रहा गर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में मंदबुद्धि दूल्हे से शादी करने से दुल्हन किया इंकार।

इटावा में मंदबुद्धि दूल्हे से शादी करने से दुल्हन इंकार कर दिया। इस पर बिन दुल्हन के बारात लौट गई।

इटावा, अमृत विचार। थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत थुलरई गांव में रविवार की शाम को बारात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा बिना दुल्हन के ही लौट गये। इस घटना की क्षेत्र में चर्चा जोरो पर है।

जानकारी के अनुसार थुलरई गांव में एक युवती का विवाह जनपद मैनपुरी के अंतर्गत मारकंडेश्वर के पास गांगसी कुचैला गांव के युवक के साथ तय हुआ था। लड़की पक्ष ने यवक को देखने के बाद सबंध तय किया। शादी 11 तारीख  की निकली। लड़की पक्ष ने गांव में बारातियों के लिए खाने पीने की पूरी व्यवस्था  तैयारी की। शादी में देने वाले दहेज को लिया। उधर दूल्हा भी रिश्ते नातेदार बरातियों के साथ गांव में पहुंचा। धूमधाम से गांव में बारात चढ़ी।

बाद में जयमाला का कार्यक्रम संपंन्न हुआ। तभी दूल्हे की हरकतों से लड़की पक्ष की महिलाओं को यह समझ में आया कि दूल्हा मंदबुद्धि का है। महिलाओं सहित गांव के लोगों ने दूल्हे से दो-चार बातें पूछी जिसे वह बताने में असफल रहा। धीरे-धीरे यह बात फैलती हुई दुल्हन के कानों तक जा पहुंची। पता चला लड़का मंदबुद्धि का है तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

इधर, रात में बाराती चले गये। साथ ही लड़की को देने के लिए रखा दहेज का सामान टीवी, फ्रिज, कूलर आदि भी लड़के के घर चला गया। लड़की के मना करने के बाद दूल्हा व उसके पिता गांव में ही मौजूद रहे। बाद में दहेज का सामान वापस होकर लड़की के घर पहुंचा। जिससे दूल्हे को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।

 

संबंधित समाचार