आज का राशिफल। 13 जून, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज गूढ़ विद्याओं की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। गलत खबरों को फैलाने से बचें। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। जीवनसाथी के प्रति निष्ठा और प्रेम भाव में वृद्धि होगी। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी।

वृष

आज पुरानी कड़वी यादें आपका मन खराब करेगी। दांपत्य सुख में कमी आयेगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है। अपने व्यवहार में शालीनता बनाएं रखें। धन सम्बन्धी चिन्ता आपको परेशान कर सकती है।

मिथुन

आज आपकी प्रगति से जीवनसाथी बहुत प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मित्रों से आपको काफी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क

आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कमीशन संबंधी कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।

सिंह

आज कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने निवेश से आपको धन लाभ मिलेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा।

कन्या

आज शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। रिश्तों को लेकर आप थोड़े भावुक रहेंगे। यात्रा आपको बुरी तरह थका सकती है। ऑनलाइन कारोबारियों को पेमेंट आदि को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिये।

तुला

आज आपको बहुमूल्य उपहार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। प्रेमी जन अपने परिवार से विवाह को लेकर सहमति लेना चाहते हैं तो आज दिन शुभ है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

वृश्चिक

आज राजनीति से जुड़े लोग कठिन निर्णय ले सकते हैं। रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। जिस कार्य से परिणाम न मिल रहे हों उन्हें फिलहाल छोड़ना ही उचित है। निजी रिश्तों को लेकर समस्याओं का समाधान होगा।

धनु

आज अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। बुजुर्ग जातकों को सन्तान के करियर की चिन्ता रहेगी। काम को लेकर महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। सीनियर्स आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रेमी जन से झूठ न बोलें।

मकर

आज सुख के साधनों में वृद्धि होगी। बच्चों की सफलता से गर्व का अनुभव करेंगे। बुद्धिमान लोगों की सलाह से आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपनी जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं। माता के सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ

आज बॉस आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। व्यापारियों को बड़ा धन लाभ मिलेगा। तकनीक क्षेत्र में आप काफी रुचि लेने वाले हैं। आपका पूरा ध्यान करियर में रहेगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए पार्टनर्स जुड़ने के योग बन रहे हैं।

मीन

आज आपको तनाव से दूर रहने के लिए योग और ध्यान की आवश्यकता है। विदेश यात्रा को लेकर थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे। व्यापार में विस्तार के लिए लोन ले सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आपके मुख-मण्डल पर प्रसन्नता के भाव रहेंगे।