लखनऊ: छेड़खानी के विरोध में पति को जमकर पीटा, जानकीपुरम पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। जानकीपुरम थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक पड़ोसी ने महिला से छेड़खानी कर हाथ पकड़ घसीट लिया। पीड़ित का शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए पति को भी पड़ोसी ने नहीं बक्शा। आरोपित ने महिला के पति की लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद आरोपित दंपति को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।

जानकीपुरम प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे पीड़िता खरीदारी कर घर लौट रही थी। पड़ोसी राजकुमार घर के बाहर खड़ा था। महिला को देख आरोपित ने अश्लील फब्तियां कसी। 

अपशब्द का विरोध जताने पर आरोपित ने उसका हाथ पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने का प्रयास करने पर आरोपित उसे अपनी तरफ खींचने लगा। शोर सुनकर पहुंचे पति ने पत्नी को छुड़ाने का प्रयास किया। तब आरोपित पीड़ित के पति को पीटने लगा। 

कॉलोनी के लोग आरोपित की तरफ दौड़े तो वह पीड़ित दंपति को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें : व्यवहार और सेवा से आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं नर्सिंग स्टाफ : सीएम योगी

संबंधित समाचार