Kanpur News: Hello ...पुलिस अंकल मेरी शादी करा दीजिए, प्रेमी से शादी के लिए नाबालिक ने उठाया यह बड़ा कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर/अमृत विचार। जीआरपी पुलिस के सामने रविवार देर रात एक रोचक मामला सामने आया। पहले एक किशोरी का अपहरण के लिए फोन, फिर उसके बाद प्रेमी की कहानी और फिर जीआरपी से प्रेमी से शादी कराने की जिद। जीआरपी प्रभारी ने जानकरी दी कि रविवार को एक किशोरी ने फोन कर सूचना दी उसका अपहरण हो गया है।

इसके बाद जब जीआरपी गोविन्दपुरी रेलवे स्टेशन पहुंची तो नाबालिक किशोरी से उनलोगों का सामना हुआ। कड़ाई से पूछे जाने पर संगीता (बदला हुआ नाम) बनाया कि वे  फत्तेपुरवा प्रतापगढ़ गांव की निवासी है और वहीं के ही एक युवक से शादी करना चाहती है।  युवक ने उसे इसी स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया था लेकिन वह नहीं आया।

इसके बाद उसने जीआरपी से यह भी कहा कि आपलोग मेरी शादी उस युवक से करा दीजिए। जीआरपी की ओर से संगीता को सेंट्रल लाया गया जहां पर भी वे लगातार महिला कांस्टेबल से उसकी शादी युवक से कराए जाने की गुहार लगा रही थी। ऐसे में संगीत से ही उसके घर का पता और फोन नम्बर लिया गया। इसके बाद सोमवार को उसके पिता और भाई सेंट्रल आएं और संगीता को लेकर वापस घर चले गएं।

यह भी पढ़ें : व्यवहार और सेवा से आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं नर्सिंग स्टाफ : सीएम योगी

 

संबंधित समाचार