लखनऊ में रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को किया गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में एंटी करप्शन टीम ने शिकायत के आधार पर दरोगा प्रदीप पांडेय को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरोगा की गिरफ्तारी बीकेटी इलाके से की गई है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार दरोगा ने जमीन सम्बन्धी विवाद में 13000 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित की तरफ से एसीबी से की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दरोगा राजधानी के जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें - अयोध्या : सरयू में स्नान करते समय डूबे लखनऊ के तीन युवक, एक लापता

संबंधित समाचार