नीलकमल सिंह और दिव्या रालहन स्टारर गाना ‘महबूबा हमार’ रिलीज
मुंबई। सिंगर नीलकमल सिंह का नया गाना ‘महबूबा हमार’ आज सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। गाना ‘महबूबा हमार’ को पुराने बॉलीवुड गाने के रेफरेंस से बनाया गया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में दिव्या रालहन नजर आ रही है। नीलकमल सिंह के साथ उनकी केमेस्ट्री भी पसंद की जा रही है।
नीलकमल सिंह ने बताया कि सारेगामा हम भोजपुरी ने इंडस्ट्री में क्रांति लाने का काम किया है। इस चैनल के आने के बाद भोजपुरी गीत-संगीत का ग्राफ ऊपर उठा है। नए कॉन्सेप्ट और नई सोच के साथ आज भोजपुरी गाने भी नए हुए हैं, जो लीक से हटकर है। और यह दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है। मेरा यह गाना भी धमाकेदार है, इसलिए मैं दर्शकों से अपील है कि इसे खूब बड़ा बनाएं।
वहीं, सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि एक और फन लविंग रोमांटिक गाना भोजपुरी के ऑडियन्स के लिए हाजिर है। गाना महबूबा हमार सबों को झूमने पर मजबूर कर देगी। हम भोजपुरी के जोनर को और ग्राफ को आगे ले जाने में अब तक सफल रहे हैं। लेकिन अभी और भी कई चीजें हैं, जिस पर काम करना है। हम भोजपुरी फिल्म लेकर भी आने वाले हैं।
लेकिन उससे पहले हमने अपने गानों से ये साबित कर दिया है कि कंटेन्ट अच्छा हो तो दर्शक दिल खोल कर दुआ देते हैं। गाना "महबूबा हमार" को आज लोग खूब इन्जॉय कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस पर खूब रील्स भी बनेंगे। गाना महबूबा हमार के गीतकार आशुतोष तिवारी और संगीतकार आर्या शर्मा हैं।निर्देशक संजय चौरसिया हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं।
ये भी पढ़ें :- ब्रिटेन में बेरोजगारी की दर अप्रत्याशित रूप से घटी, ज्यादातर अर्थशास्त्री अनुमान जताया
