राजगढ़ में किसान कल्याण महाकुंभ, राजनाथ-शिवराज होंगे शामिल
राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में आज किसान कल्याण महाकुंभ आयोजित होगा, जिसमेंं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान किसानों को अनेक सौगात देंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पिछली सरकार के किसान कर्जमाफी के वादे के कारण डिफॉल्टर हुए किसानों की ऋण ब्याज माफी के तहत दो हजार 123 करोड़ (प्रथम चरण में 8 लाख किसानों को 1500 करोड़) की सौगात दी जाएगी।
वर्ष 2021-22 के 44.49 लाख से अधिक के फसल बीमा के दावों का दो हजार 933 करोड़ रुपए का भुगतान होगा। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 70 लाख किसान परिवारों को 1400 करोड़ रुपए का अंतरण किया जाएगा। इस दौरान 1500 आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण होगा।
एक लाख 25 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की मोहनपुरा कुंडालिया प्रेशराइज्ड पाइप प्रणाली का लोकार्पण और जल जीवन मिशन के तहत गोरखपुरा परियोजना के 156 गांवों में जल प्रदाय योजना का आरंभ होगा।
ये भी पढ़ें - ओडिशा ट्रेन दुर्घटना : एक और पीड़ित की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 289
