14 जून तक आधार करें अपडेट, नहीं लगेगा कोई शुल्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनीपत। आम जन से अनुरोध है कि वह अपने आठ से 10 साल पहले बने आधार कार्ड अवश्य अपडेट करा लें और अपडेशन का यह कार्य 14 जून तक निशुल्क किया जा रहा है। हरियाणा की सोनीपत जिला अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने लोगों से यह अपील करते हुये कहा कि अगर वे 12 14 जून तक अपने आधार पर अपडेट करा लेते हैं तो इसके लिये कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आधार पर अपडेट कराने के लिये सम्बंधित लोगों को अपना रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

 यूनीक आईडेंटिटी कार्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने 14 जून तक निशुल्क ऑनलाइन आधार अपडेट करने की सुविधा प्रदान की है। यह सेवा आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है। माई आधार ऐप पर पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते भी उपलब्ध है। उन्होंने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नम्बर भी अपडेट करने सलाह दी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आठ से 10 साल पहले बने आधार अपडेट कराना जरूरी है। 

ये भी पढे़ं- बेटी ने की मां की हत्या...सूटकेस में शव रखकर पहुंच गई थाने, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश

आधार

संबंधित समाचार