सुलतानपुर: कोर्ट ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश, बीते साल नाले में मिला था मजदूर का शव
सुलतानपुर/अमृत विचार। बीते साल पुताई का काम करने गये मजदूर किशन की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है।
गांव पदुमरा थाना कूरेभार निवासी मृतक के पिता सत्यदेव तिवारी के अधिवक्ता अमोल बाजपेई के मुताबिक किशन पुताई का काम करता था। जो 10 अगस्त 2022 को नटौली इंटर कालेज हनुमानगंज के पास चोटहिल हालत में पाया गया था। गंभीर हालत मे उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। परंतु 12 अगस्त को उसकी लाश राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास स्थित नाले मे पुलिस ने बरामद किया।
मृतक के पिता की हत्या की आशंका की तहरीर थाने में दर्ज न होने पर सत्यदेव ने अधिवक्ता के जरिए न्यायालय की शरण लेकर मृतक पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराये जाने की मांग की। कोर्ट ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: 15 साल की नाबालिग किशोरी बनी बिन ब्याही मां, रिश्तेदार ने बनाया था हवस का शिकार
