जांच समिति तीन दिन में पेश करेगी रिपोर्ट : गृह मंत्री
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राज्य संचालनालय सतपुड़ा भवन में लगी आग के संदर्भ में गठित जांच समिति तीन दिन में अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है।
जांच आज से ही शुरु हो जाएगी। तीन दिन में पूरे मामले की रिपोर्ट आ जाएगी। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट है। एसी में आग लगने से ये घटना संभावित है। उन्होंने कहा कि सारे दस्तावेज 'रीक्रिएट' हो जाएंगे। केंद्र प्रवर्तित योजनाओं का दिल्ली तक डाटा रहता है।
अग्निकांड को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हादसे के बाद सहायता में कहीं नहीं दिखाई दे रही। पार्टी इस हादसे में भी अवसर तलाश रही है। कांग्रेस के आरोप निंदनीय हैं।
ये भी पढ़ें - ओडिशा ट्रेन दुर्घटना : एक और पीड़ित की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 289
