हल्द्वानी: 70 हजार डाक खाताधारकों के लिए मात्र 1 एटीएम
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में डाक विभाग का मात्र एक एटीएम होने से खाताधारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह एकमात्र एटीएम रोडवेज परिसर स्थित प्रधान डाकघर में लगा है।
प्रधान डाकघर के करीब 70 हजार से अधिक एटीएम धारक मौजूद है, लेकिन पर्याप्त संख्या में डाक विभाग की ओर से एटीएम की व्यवस्था न होने के चलते एटीएम उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार लोग डाकघर का एक ही एटीएम होने के चलते अन्य बैंकों के एटीएम से धन निकासी करनी पड़ती है। जहां डाकघर अपने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंके के माध्यम से ग्राहकों को बैंक में जमा धनराशि निकालने की छूट दे रही है, लेकिन डाक विभाग डाक एटीएम लगवाने में सुस्त गति से कार्य कर रहा है।
डाकघर के बढ़ती एटीएम धारकों की संख्या के मुताबिक शहर में डाक एटीएम की अत्यंत आवश्यक है। डाक विभाग के एटीएम धारक डाक एटीएम से बिना किसी चार्ज के चाहे जितनी बार धन निकासी कर सकते है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में डाक एटीएम के अलावा अन्य बैंक के एटीएम से 3 बार से अधिक रुपये की निकासी करते है तो एटीएम धारक को निकासी के लिए अतरिक्त चार्च का भुगतान करना पड़ता है।
शहर में डाक एटीएम स्थापित करने की सख्त जरूरत है, केवल 1 ही डाक एटीएम होने के चलते आए दिन डाक एटीएम धारकों को निकासी निकालते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर पोस्ट मास्टर दयाल राम ने बताया कि अतिरिक्त एटीएम स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, वर्तमान समय में डाक एटीएम से निमयित 15 लाख रुपये तक लोग धनराशि निकासी कर रहे हैं।
