Mahoba Accident : दो बाइकों की आमने सामने भिंडत से दो की मौत, हादसे में दो लोग हुए घायल
महोबा में दो बाइकों की आमने सामने भिंडत से दो की मौत।
महोबा में दो बाइकों की आमने सामने भिंडत से दो की मौत। हादसे में दो लोग घायल हो गए।
महोबा, अमृत विचार। थाना महोबकंठ के ग्राम कौहनिया नहर पुल के पास दो बाइको में आमने सामने भिंडत हो जाने से दोनो बाइक चालको की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो बाइक सवार गम्भीर रूप से धायल हो गये। जिन्हे नाजुक हालत में सीएचसी पनवाडी ले जाया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हे जिला अस्पताल में लिये रेफर कर दिया।
ग्राम कौहनिया निवासी सुखलाल 58 पुत्र चुन्नीलाल गांव के ही परसद्दी 50 पुत्र भज्जू के साथ बाइक से कौहनिया गांव जा रहे थे। तभी नहर पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्क्र हो गई। जिससे एक बाइक चालक सुखलाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सामने से आ रहे दूसरे बाइक चालक सुभाष 17 पुत्र धर्मा अहिरवार की टक्कर के बाद मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी उसकी बहिन रामदेवी 20 बुरी तरह घायल हो गई।
दुघर्टना के बाद मौके पर भारी भीड जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को सीएचसी पनवाडी पहुंचाया। जहां से उन्हे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। लेकिन दोनो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। एक ही गांव के दो लोगो की बाइक दुर्घटना में मौत होने से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
भाई की मौत से शादी घर में छाया मातम
थाना महोबकंठ के ग्राम कौहनिया निवासी रामदेवी पुत्री धर्मा की 22 जून को शादी होना है। वही अपने भाई सुभाष के साथ गांव से बाइक द्वारा पनवाडी शादी की कुछ खरीददारी करने जा रही थी। तभी नहर पुल के पास दो बाइकों की भिंडत होने से शादी घर में चल रहा हंसी खुंशी का महौल मातम में बदल गया। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। शादी घर की खुशियों दुर्घटना से काफूर हो गई।
