मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रतिभा शुक्ला आज आयेंगे रायबरेली, मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर जनसभा को करेंगे संबोधित
रायबरेली, अमृत विचार। प्रदेश के सिंचाई और जलसंचयन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व महिला कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला बुधवार को रायबरेली पहुंच रहे है। दोनो मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों के बाद शहर के जीआईसी मैदान में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
सिंचाई मंत्री प्रयागराज से चलकर ऊंचाहार के एनटीपीसी अतिथि गृह पहुंचेंगे । जहां पर अपने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। उसके बाद राही ब्लाक के रायपुर महेरी गांव के आयोजित किसानों के जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
अंत में एक बजे शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर राज्य मंत्री और जिले की प्रभारी प्रतिभा शुक्ला बचत भवन में मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में भाग ले रही हैं। इसके बाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
