गौतमबुद्ध नगर: कारों के शीशे तोड़ कर लैपटॉप चुराने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। नोएडा पुलिस ने कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए तीन लैपटॉप, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली स्कूटी, और गुलेल आदि भी बरामद किया है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बुधवार को बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान इम्तियाज उर्फ अरमान को आम्रपाली सफायर सोसाइटी के पास से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में विभिन्न जगहों से कारों का शीशा तोड़कर चोरी किए हुए तीन लैपटॉप, दो लैपटॉप बैग, एक कैमरा, पांच हजार रुपए नगद बरामद करने के साथ ही उसके अकाउंट में जमा एक लाख रुपए की नगद को फ्रीज करवा दिया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इसके कुछ साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

ये भी पढ़ें - UP Weather : दोपहर से पहले ही 39 डिग्री पहुंचा तापमान, झुलसाने वाली हवाओं से लोग बेहाल

संबंधित समाचार