बरेली: सर्वश्रेष्ठ गांव के लिए रामनगर, भरतौल, क्योलड़िया के भेजे जाएंगे नाम
बरेली, अमृत विचार। जिले के एक गांव को श्रेष्ठ पर्यटन ग्राम में चयनित करने के लिए पर्यटन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानकाें पर खरे उतरने वाले गांव को चयनित कर राज्य स्तरीय कमेटी के पास भेजा जाएगा। कमेटी श्रेष्ठ गांव का चयन करेगी।
पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि शासन ने श्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इसके तहत जिले के ऐसे गांव को सम्मानित किया जाएगा, जो ग्रामीण पर्यटन का सर्वश्रेष्ठ हो। श्रेष्ठ गांव को चयनित करने के लिए आबादी घनत्व कम हो और 25 हजार से अधिक के निवासी न हों। मशहूर स्थान, पर्यटक स्थल, परिदृश्य की परिधि में स्थित हो। कृषि, शिल्प की परंपरागत गतिविधियों से जुड़ा हो।
मानकों को देखते हुए जिले के रामनगर, भरतौल और क्योलड़िया गांव को शामिल किया गया है। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टीम बनी है। यह टीम जिला स्तरीय मूल्यांकन करने के बाद राज्य स्तरीय मूल्यांकन के लिए भेजेगी। पर्यटन सूचना अधिकारी ने बताया कि 19 जून से पहले राज्य स्तरीय समिति के पास तीनों सर्वश्रेष्ठ गांवों की सूचना भेज दी जाएगी। राज्य स्तरीय समिति श्रेष्ठ पर्यटन गांव पर अंतिम फैसला लेगी।
ये भी पढे़ं- बरेली: विशेषज्ञविहीन बच्चा वार्ड पर अनिष्ट का साया, जिला अस्पताल में डायरिया से बच्चे की मौत, कई गंभीर
