बरेली: कुत्ते के बच्चे को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक ने कुत्ते के बच्चे को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। युवक पहले भी कई कुत्तों पर हमला कर उनके पैर तोड़ चुका है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और कुत्ते की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

पीएफए (पीपल फॉर एनिमल) अस्पताल के धीरज पाठक ने बताया कि 12 जून को वह अपने काम से बसंत सिनेमा हॉल पहुंचे थे। जहां पर रात करीब 10 बजे बसंत सिनेमा हॉल बिहारी बस्ती जवाहर नगर निवासी गोपाल ने एक काले कुत्ते के बच्चे को डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी इससे पहले भी कई कुत्तों पर हमला कर चुका है। जिससे कई कुत्तों के पैर तक टूट गए हैं, लोगों ने उसका विरोध भी किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

ये भी पढे़ं- बरेली: विशेषज्ञविहीन बच्चा वार्ड पर अनिष्ट का साया, जिला अस्पताल में डायरिया से बच्चे की मौत, कई गंभीर

 

 

संबंधित समाचार