इटावा : नकली नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने दो लाख 32 हजार रुपये के नकली नोट पकड़े
अमृत विचार, इटावा। इटावा पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से दो लाख 32 हजार रुपये के नकली नोट, पैनकार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल एवं कूटरचित करेंसी नोटों के परिवहन प्रयुक्त 01 क्रेटा कार बरामद की गई है ।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि थाना बसरेहर पुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत भ्रमणशील थी। तभी आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग कूटरचित करेंसी नोटों को आगरा से लेकर इटावा होते हुए लखनऊ की ओर जा रहे है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बसरेहर पुलिस ने कल्ला बाग तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग के दौरान एक क्रेटा कार में बैठे पांच लोगों को कूटरचित करेंसी के 2,32,100 रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।
पकड़े गए व्यक्तियों एवं क्रेटा कार की पुलिस टीम ने तलाशी ली। पूछतांछ करने पर बताया कि हम लोग विभिन्न शहरों में लोगों को लालच देकर कम पैसे में बेचकर धन लाभ अर्जित करते है । गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम माहिन आलम पुत्र कमर आलम निवासी इमामबाड़ा थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद, जीसान अली पुत्र नौशाद अली सिद्दीकी निवासी चौकी गेट छतरी वाला कुआ थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद, मौ तलहा पुत्र रहिसुद्दीन निवासी मौहल्ला सिजरान थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद, राजकिन पुत्र मो शमशाद निवासी मिन्टो रोड सकूर की डंडी थाना कमला मार्केट नई दिल्ली, जुबैर उर्फ सोनू पुत्र यूनुस मनिहान निवासी काली नदी रोड फैसलाबाद थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर बताये गए हैं। अभियुक्तों को अपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। अभियुक्तों के पास 100, 200, 500 एवं 2000 के कुल 1689 नकली नोट बरामद किये गये हैं ।
पुलिस टीम में एसओ बसरेहर बेचन कुमार सिंह, एसआई इद्दू हसन, राजकुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, महेश कुमार पाठक, प्रवीन कुमार, शशिभान, विनोद कुमार, गजेन्द्र सिंह, शुभम सारन शामिल रहे। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 20,000 रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत किया है ।
ये भी पढ़ें -रायबरेली : निष्कासित 14 कर्मियों ने नगर पंचायत आना किया बंद, एक को और हटाया
