नैनीतालः कोश्याकुटोली तहसील का नाम बदलकर रखा गया श्री कैंची धाम, स्थापना दिवस पर सीएम ने की घोषणा
नैनीताल, अमृत विचार। बाबा नीब करौरी महाराज के धाम के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोश्याकुटोली तहसील का नाम बदलकर कैंची धाम तहसील रख दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तहसील का नाम बदलने की घोषणा की।
साथ ही कैंची धाम क्षेत्र में जाम न लगे और पर्यटकों समेत यहां आने वाले भक्तों को दिक्कतों का सामना न हो इसको लेकर भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट और भवाली सैनिटोरियम से नैनी बैण्ड के बाईपास सड़क का निर्माण कार्य तीव्रता से करते हुए अगले वर्ष कैंची धाम के स्थापना दिवस से पूर्व करने की घोषणा की।
बताते चलें कि कैची धाम में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही भक्तों की आस्था और श्रद्धालुओं के रुख तेजी से बढ़ने लगा था बीते दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट, कोहली,अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, हास्य कलाकार भारती,दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री सामंथा समेत देश के कई बड़े मशहूर चेहरे बाबा नीम करोली महाराज के धाम पहुंचे थे।
जिसके बाद बाबा के मंदिर और बाबा के चमत्कारों की ख्याति देश-दुनिया तक पहुंची तो बाबा के भक्तों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई और बाबा के दर पर उनके भक्तों का ताता लगना शुरू हो गया।
कैंची धाम में लगातार बढ़ रही भक्तों की भीड़ को देखते हुए पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा सौ वाहनों की कार पार्किंग की व्यवस्था की लेकिन इसके बावजूद भी कैची धाम में भक्तों के लिए बेहतर सुविधा नहीं हुई और लगातार दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती थी जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल भ्रमण के दौरान कैंची धाम में कार पार्किंग निर्माण भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक सड़क निर्माण की घोषणा की थी।
