बरेली: जगाया तो जागे... कलेक्ट्रेट में खराब हैंडपंप की मरम्मत शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द कलेक्ट्रेट में पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी। फरियादियों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। गुरुवार को अमृत विचार में पेयजल समस्या से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार जागे। कुछ ही घंटों में मौके पर मशीन पहुंच गई और नल को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई।

कलेक्ट्रेट गेट के पास लंबे समय से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा था, लेकिन अफसरों ने इसकाे लेकर संजीदगी नहीं दिखाई। बढ़ते तापमान के बीच आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादियों को पानी को लेकर काफी दिक्कतें होती हैं। अमृत विचार ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। नतीजन, जिम्मेदारों ने इस समस्या को गंभीरता से लिया। नगर निगम से मशीन बुलाई गई। कुछ कर्मचारी मशीन लेकर पहुंचे। हैंडपंप खोलकर देखने पर पता चला कि अंदर पड़ी प्लास्टिक की पाइप फट गई है। कर्मचारियों के अनुसार नई बोरिंग का कार्य शुरू हो गया है। रविवार तक कार्य पूरा होने की संभावना है।

ये भी पढे़ं- बरेली: कुत्तों को मौसम बना रहा आक्रामक...रहें सावधान, दूसरे कारण भी जानिए

 

संबंधित समाचार