हल्द्वानीः होटल मालिक को मिल रही जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक होटल मालिक, उनकी पत्नी और होटल के मैनेजर को जान की धमकी मिल रही है। कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

भोटियापड़ाव पुलिस को दी तहरीर में जॉय अरोरा ने बताया कि उनका नगर निगम के पास होटल है। बीती 9 जून से उनके ऑफिस के नंबर पर धमकी भरे फोन आ रहे हैं और जिस नंबर से फोन आ रहा है, उसके पहले 6 डिजिट उनके ऑफिस के 6 डिजिट से मेल खाते हैं। 

धमकाने वाले ने पहले होटल के कमरों का रेट पूछा और धमकाने लगा। जिसके धमकाने वाले जॉय के नंबर पर भी फोन करने लगा। उन्हें भी जान की धमकी देने के साथ उनकी पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी।

 

संबंधित समाचार